जमशेदपुर : सोनारी में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया है। युवक युवती को 12 जुलाई को अपने किराए के एक मकान में ले गया और यहां उसके साथ लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। युवक ने युवती से कहा था कि वह उसके साथ शादी कर लेगा। मगर, बाद में युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। तब युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। युवती और आरोपी युवक बच्चा सिंह बस्ती के रहने वाले हैं। युवक का नाम विक्की साहू है।
Advertisements

