जमशेदपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से क्लब परिसर में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक कुमार भवानंद कुमार ने विधिवत रूप से तिरंगा फहराया और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे पूरा प्रेस क्लब परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती और पत्रकारिता की जिम्मेदार भूमिका पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक ब्रजभूषण सिंह, क्लब के पदाधिकारीगण, सम्मानित सदस्य पत्रकारों के साथ-साथ देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिक साथीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया. समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
