जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) का लिंक पोर्टल से हटाने के लिए फिल्ड मेंटेनेंस इलेक्ट्रिकल के कमिटी मेंबर श्याम सुंदर गोप के नेतृत्व में अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों का कमेटी मेंबरों ने स्वागत किया. इस दौरान अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी हाल में हम जब तक नौकरी में 2031 तक है, यह पीएमएस को लागू नहीं होने देंगी. बैठक में गुलाब चंद्र यादव, हरिओम, हेमंत जायसवाल, विवेक राय, विभाष शुक्ला, अमन दीप, बसंत बाग, विमल कुमार, अरिंदम, संतोष सिंह समेत अन्य कमेटी मेंबर ने स्वागत किया. पदाधिकारियों में अध्यक्ष के अलावा कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, सहायक सचिव श्याम बाबू और उपाध्यक्ष राजीव चौधरी ने अध्यक्ष के कार्यों की सराहना की।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
