जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बामनगोड़ा चौक में अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के चुनाव प्रचार के दौरान उस वक्त पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भावुक हो गए जब एक कार्यकर्त्ता ने उनके परिवार के इलाज में की गयी मदद की जानकारी दी. एक कार्यकर्त्ता ने कहा कि वे पहले एआईएमआईएम के लिए काम करते थे. लेकिन जब उनके परिजन का इलाज में मुश्किल आ रहा था तब बन्ना गुप्ता ने ही मदद की थी. यह सुनकर बन्ना गुप्ता ने जब माइक संभाला तब वो फ़फ़क कर रोने लगे. वहां मौजूद भीड़ भी भावुक हो गयी और उनका हौसला बढ़ाया।
Advertisements

