घाटशिला : राजनीतिक पार्टी झारखंड मुस्लिम मोर्चा के पंजीकरण को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29ए के तहत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली में पार्टी के पंजीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
जारी सूचना के अनुसार पार्टी का कार्यालय पता ग्राम–फुलपाल, पोस्ट–बनकट्टी, थाना–घाटशिला, जिला–पूर्वी सिंहभूम बताया गया है। झारखंड मुस्लिम मोर्चा के अध्यक्ष शेख अखरुद्दीन, सचिव शेख सरफराज तथा कोषाध्यक्ष शेख सज्जाद अली हैं।
सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति या संगठन को पार्टी के पंजीकरण पर कोई आपत्ति हो, तो वे नोटिस के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति भारत निर्वाचन आयोग को भेज सकते हैं। यह सार्वजनिक सूचना पार्टी की ओर से 15 दिसंबर को अध्यक्ष शेख अखरुद्दीन द्वारा जारी की गई है।
