जमशेदपुर : कालिंदी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णा कालिंदी ने एक बार फिर मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। बीते दिनों बड़ाम गांव से आई एक महिला के पिता की तबीयत अचानक गंभीर हो जाने पर श्री कालिंदी ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए श्री कृष्णा कालिंदी ने न केवल अस्पताल में भर्ती की पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराया, बल्कि मरीज के लिए आवश्यक रक्त (ब्लड) की व्यवस्था भी स्वयं कराई। उनकी इस त्वरित और निस्वार्थ पहल से मरीज के परिजनों को बड़ी राहत मिली।
स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने बताया कि कृष्णा कालिंदी केवल कालिंदी समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे हर समाज और हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनका यह कार्य समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करता है। इस मानवीय कार्य के लिए श्रीमन्तन कालिंदी सहित समाज के लोगों ने श्री कृष्णा कालिंदी के प्रति तहे दिल से आभार प्रकट किया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
