जमशेदपुर : पोटका थाना अंतर्गत प्राचीन गुरुकुल आश्रम के पास लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन लगभग 3.0 ग्राम) एवं दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
