जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य मंगल आरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिंदू जागरण मंच, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संयोजक किरण जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रविंद्र, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलवीर मंडल, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजपा नेता सतीश मुखी, सागर राय, आजसू पार्टी से अप्पू तिवारी, सनातन उत्सव समिति के चिंटू सिंह, बजरंग दल से चंदन दास, चंद्रिका भगत, कौशिक, रमन, दीपक, नवीन, कुश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मंगल आरती के दौरान देश, समाज और सनातन संस्कृति की उन्नति की कामना की गई। वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
