जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष Ajay Kumar ने कड़ा बयान जारी करते हुए मानगो के स्वयंभू नेता विकास सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अजय कुमार ने कहा कि विकास सिंह कांग्रेस नेता Banna Gupta के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं और एनडीए समर्थित उम्मीदवार के वोट काटने की साज़िश में सक्रिय हैं। उनका आरोप है कि विकास सिंह का मकसद एनडीए को नुकसान पहुंचाकर विरोधी दल को राजनीतिक लाभ दिलाना है।
अवैध भवन को लेकर बड़ा आरोप……
जदयू महानगर अध्यक्ष ने दावा किया कि मानगो क्षेत्र में विकास सिंह द्वारा निर्मित एक चार मंज़िला अवैध भवन को Mango Municipal Corporation द्वारा सील किया जा चुका है और निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि विकास सिंह ने कथित तौर पर यह समझौता किया है कि यदि उनके पक्ष की उम्मीदवार चुनाव जीतती हैं तो उनके सील किए गए भवन को खुलवाने और बिना नक्शा पास कराए सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण को वैध कराने की कोशिश की जाएगी।
“वोटकटवा की भूमिका निभा रहे हैं”…….
अजय कुमार ने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए विकास सिंह “वोटकटवा” की भूमिका निभा रहे हैं और एनडीए के मतों में सेंध लगाकर विरोधी दल को फायदा पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इसे मानगो की जनता के विश्वास के साथ खुला धोखा बताया।
सार्वजनिक चुनौती…….
महानगर अध्यक्ष ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि विकास सिंह में नैतिक साहस है तो वे सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करें—
क्या उनका चार मंज़िला भवन नगर निगम द्वारा सील किया गया है या नहीं?
क्या इसी कारण उनके भवन का चौथा तल्ला अधूरा पड़ा है या नहीं?
अजय कुमार ने अंत में कहा कि मानगो की जनता सब कुछ देख और समझ रही है और आने वाले चुनाव में ऐसे स्वार्थी तत्वों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। मानगो नगर निगम चुनाव के नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी जंग से सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।
