जमशेदपुर : झारखंडवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पहल की शुरुआत होने जा रही है। जनसेना पार्टी द्वारा राज्य में सदस्यता अभियान की शुरुआत 28 फरवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे जमशेदपुर स्थित पुराना कोर्ट परिसर में की जाएगी।


यह सदस्यता अभियान पार्टी के संस्थापक एवं आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड प्रभारी डॉ. जी. जयरामदास की अध्यक्षता में किया जाएगा।
पार्टी नेताओं ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य झारखंड में संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है. पार्टी की ओर से सभी इच्छुक नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर सदस्यता अभियान में भाग लें और जनसेना पार्टी के साथ जुड़ें।
