जमशेदपुर | राजनीतिक संवाददाता : भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय नेतृत्व मिलने पर पूरे संगठन में उत्साह का माहौल है। भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण करने पर जमशेदपुर गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जुगनू वर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पार्टी के लिए एक नए युग की शुरुआत है। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा देशभर में पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण और सुशासन के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
जुगनू वर्मा ने आगे कहा कि नितिन नवीन का राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के प्रति उनकी समझ पार्टी को आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। गोविंदपुर मंडल सहित पूरे जमशेदपुर भाजपा परिवार की ओर से उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
