जमशेदपुर/घाटशिला : रविवार, 15 फरवरी 2026 को Banga Utsav Samiti (कोल्हान) की एक महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समिति के नए पदाधिकारियों और संरक्षकों (पेट्रोन) का मनोनयन किया।
मनोनीत पेट्रोन…..
देवीप्रसाद मुखर्जी, विद्युतवरण महतो, सुप्रिय भट्टाचार्य, पी. सेन, बी.एन. हाजरा, दिलजोय बॉस, तरुण डे, मनोरंजन बक्शी एवं चंडी चरण साव को पेट्रोन के रूप में मनोनीत किया गया।
अल्पना भट्टाचार्य (चेयरमैन), सुनील डे (वाइस चेयरमैन), तापस चटर्जी (अध्यक्ष), काबु दत्ता, विश्वनाथ रॉय, बनमाली बनर्जी, साधु चरण पाल, करुणामय मंडल, रीना मंडल, संदीप रायचौधरी, मनिंद्र पालित (कार्यकारी अध्यक्ष), राजेश रॉय (सचिव), अमीय ओझा, विश्वनाथ घोष (कोषाध्यक्ष) तथा मृणालकांति पाल (सह-कोषाध्यक्ष) को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बंग संगठन के प्रतिनिधि “बंग उत्सव समिति” के सलाहकार एवं उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे, जिससे सभी संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
घाटशिला में होगा तृतीय बंग उत्सव……
साहित्यिक नगरी Ghatshila के सर्कस मैदान में आयोजित होने वाले तृतीय बंग उत्सव (कोल्हान) में बंगाली भाषा, संस्कृति, साहित्य और कला से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बंगला भाषा के संरक्षण और संवर्धन पर विचार-मंथन सत्र भी रखा जाएगा। साथ ही अपूर पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
उत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। विशेष रूप से प्रसिद्ध झूमुर कलाकारों एवं Kolkata से आने वाले कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे. समिति ने समस्त जनसमुदाय से तृतीय बंग उत्सव (कोल्हान) में सादर सहभागिता और उपस्थिति का आग्रह किया है।
