जमशेदपुर : नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड नंबर-20 से मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने विधिवत नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। नामांकन के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है।
नामांकन के दौरान समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। “जनसेवा ही हमारा लक्ष्य” के नारे के साथ मोहम्मद शाबान उर्फ सिंटू ने कहा कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं—सड़क, नाली, पानी, सफाई और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर—को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड नंबर-20 को विकास के मामले में एक नई पहचान दी जाएगी। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि सिंटू लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं, जिसका उन्हें चुनाव में लाभ मिल सकता है। नामांकन के बाद वार्ड नंबर-20 में मुकाबला रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
