जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजानिक दुर्गा पूजा टुईलाडूंगरी, पूजा समिति द्वारा आयोजित प्रतिमा विसर्जन जुलूस का सिख युवाओं ने जोरदार स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव, सचिव दिनेश कुमार, लाइसेंसी किशोर कुमार राजा, बलकार सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा साहिब टुईलाडूंगरी के पूर्व प्रधान जसबीर सिंह पदरी, सिख नौजवान सभा के प्रधान रंजीत सिंह व उनकी टीम से जसबीर सिंह गिल, जोरावर सिंह, सतवंत सिंह, चरणजीत सिंह, हरमन गिल, दर्शन सिंह काले, राजू सिंह, साहेब सिंह, दलबीर सिंह, सरजीत सिंह, अवतार सिंह, सनी सिंह बल, सोनी सिंह, गोल्डी सिंह और करन सिंह का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। टुईलाडूंगरी मे धार्मिक और सामाजिक एकता का यह संगम सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।
