जमशेदपुर : टेल्को स्थित बारीनगर मिल्लत हॉल में आयोजित एक सम्मान समारोह में क्षेत्र के उप मुखिया आलमताज़ ने अपनी टीम के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे लोगों का मनोबल बढ़ाना था।

इस अवसर पर उप मुखिया आलमताज़ ने कहा कि समाजसेवा करने वाले लोगों का सम्मान करना बेहद जरूरी है, ताकि वे और अधिक उत्साह के साथ समाजहित में कार्य करते रहें।
समारोह में टेल्को मस्जिद एडहॉक कमेटी के शाहिद परवेज, शाह आलम, मो. अमनुद्दीन, अधिवक्ता सह बाल कल्याण समिति सरायकेला के सदस्य गुड्डू हैदर, अलमिनार सोशल सर्विस मेडिकल विंग के सचिव मो. आबेद, बारीनगर कब्रिस्तान कमेटी के समीउल्लाह अंसारी, हिल व्यू इंग्लिश स्कूल के संस्थापक अशरफ सिद्दीकी, टेल्को मस्जिद के मोअज्जिन मो. शाहजहां तथा मुखिया छोटा टुडू को सम्मानित किया गया।
बताया गया कि सभी सम्मानित व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने स्तर पर समाज में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं और जरूरतमंदों की लगातार मदद की जा रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. शरीफ, मो. इमामुल, इरशाद आलम, मो. कबीर, कलाम आलम, राजी समेत अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
