जमशेदपुर : जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर यूनियन स्पोर्ट्स टूर्नामेंट – 2025 में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ए टीम बॉलीबॉल में विजेता बनी। जबकि टाटा वर्कर्स यूनियन की रेड टीम उपविजेता। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें भाग ली थी। फाइनल मुकाबले में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की टीम उम्दा प्रदर्शन कर 25 – 12 , 25 – 18 से बॉलीबॉल टूर्नामेंट में विजयी रही। बताते चलें कि 8 से 10 दिसंबर तक जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बॉलीबॉल, बैडमिंटन तथा हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

बुधवार को देर शाम इंटर यूनियन स्पोर्ट्स टूर्नामेंट संपन्न हुआ। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में वीपी आर एम , संदीप कुमार, स्पोर्ट्स प्रमुख मुकुल विन , टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुनु चौधरी, शैलेश कुमार सिंह , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
