जमशेदपुर : तेलुगु कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बड़े ही उत्साह और सांस्कृतिक धूमधाम के साथ आंध्रा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तेलुगु संस्कृति, भाषा और परंपराओं को याद किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और आंध्र प्रदेश के गठन में योगदान देने वाले महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक नृत्य और भाषणों के माध्यम से “एकता में विविधता” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तेलुगु समुदाय के लोग शामिल हुए।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

