जमशेदपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टेल्को कॉलोनी मण्डल एवं जेमको कॉलोनी मण्डल के अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। टेल्को कॉलोनी मण्डल में श्री देबाशीष घोष को एक बार पुनः मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री घोष इससे पूर्व भी पार्टी की जिम्मेदारी सफलता पूर्वक निभा चुके हैं और उनका संगठन कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दोबारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं दूसरी ओर, जेमको कॉलोनी मण्डल के अध्यक्ष पद की कमान श्री संजय लाल को दी गई है। श्री लाल लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और जमीनी स्तर पर कार्य करते आ रहे हैं। उनकी मेहनत, कार्य के प्रति समर्पण और क्षेत्र में लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।
दोनों नेताओं ने शिर्ष पार्टी नेतृत्व, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे जी का एवं वरिष्ठ नेताओं एवं आदरणीय मण्डल कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। देबाशीष घोष ने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो एक बार फिर विश्वास जताया है, उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। मैं टेल्को कॉलोनी मण्डल में संगठन को और मजबूत करने तथा जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहूँगा।”
वहीं संजय लाल ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी का, जिलाअध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी का एवं राज्य शिर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं जेमको कॉलोनी क्षेत्र में संगठन को सक्रिय और जनोन्मुखी बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करूँगा।” इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे जी और सभी कमेटी के पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि इनके नेतृत्व में दोनों मण्डलों में पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी।
