जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की पूरी टीम अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह की अगुवाई में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दिया । झारखंड राज्य स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती पर बिरसानगर संडे मार्केट स्थित भगवान बिरसा मुंडा के आदम कद प्रतिमा पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके, टाटा मोटर्स के ईआर एवं सीएसआर हेड सौमिक रॉय माल्यार्पण किये। 
इस दौरान टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। सबों ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें के नारे लगाए तथा भगवान बिरसा मुंडा को देश का वीर सपूत बताया।
उधर राज्य स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर बिरसा सेवा दल पंचायत समिति एवं विकास स्वावलंबी सहकारी समिति के बैनर तले बिरसा नगर संडे मार्केट में आयोजित भव्य समारोह में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह ईआर हेड सौमिक रॉय शिरकत किये। यहां पारंपरिक तरीके से अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। ढ़ोल – नगाड़े बजाकर सबों का स्वागत किया गया। बाद में यहां आयोजित पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम में आयोजन समिति के अनुरोध पर शशि भूषण प्रसाद , आरके सिंह तथा सौमिक रॉय शिरकत कर सबों का उत्साहवर्धन किये।
इस मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड राज्य एवं देश के लिए बलिदान दिये । आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष किये , उनके संघर्षों से सीख लेने तथा उनके सोच को साकार करने के लिए हम सब संकल्प लें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
