
जमशेदपुर : माता सरस्वती पूजा के पूर्व संध्या पर आज जहां शहर में उद्घाटन का दौर चल रहा है वहीं आज न्यू स्टार क्लब, गढ़हाबासा के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने फीता काट और दीप प्रज्वलित कर किया, उद्घाटन कार्यक्रम को दिनेश कुमार संबोधित करते हुए कहा की विद्या का जीवन में बहुत अमूल्य महत्व है अज्ञानी पुरुष को बाद में समझ आता है की ज्ञान क्यों महत्वपूर्ण है। दिनेश कुमार ने कहा की विद्यादायनी माता सरस्वती हमारे नजदीक ही रहती है लेकिन पहचानने में जो चूक जाते है वो अज्ञानी रह जाते है और जो पहचान लेते है उनके पास ज्ञान का भंडार आ जाता है। अध्यक्ष शिव कुमार ने बताया की पूजा के साथ महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन होता है। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, सन्नी कुमार, चिंटू जायसवाल, संजय देवांगन, ताराचंद जायसवाल, विक्की साहू, महेश, आदित्य साहू, पप्पू कलवार, आदि उपस्थित थे।



