जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सरायकेला-खरसावां चुनाव प्रभारी डॉ. जटाशंकर पांडे ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित तथा जनसेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित होकर कार्य करेगा।


डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि आदित्य साहू के साथ उनका संगठनात्मक जुड़ाव वर्ष 2002 से रहा है। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का स्पष्ट दृष्टिकोण, मजबूत संगठनात्मक समझ और कर्मठ कार्यशैली पार्टी को नई ऊर्जा और सही दिशा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में झारखंड भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी, बल्कि जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रभावी तरीके से अपनी बात रखेगी।
डॉ. पांडे ने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी जनसेवा, सुशासन और विकास के एजेंडे के साथ पूरी मजबूती से जनता के बीच उतरेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा एक निर्णायक राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।
