जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उपनगर नगर आयुक्त के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र सोपा गया। अंसार खान ने बताया जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14, गुलाब बाग फेस 2, वारिस कॉलोनी क्षेत्र, जवाहर नगर रोड नंबर 15, बागान शाही और मानगों के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई है उन्हें जल्द से जल्द बनवाया। जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली पास होने के बावजूद भी अभी तक शुरू नहीं किया गया है जल्द से जल्द नाली बनाने का काम किया जाए।
बागान शाही रोड नंबर 9 के पीछे जो नाली बना हुआ है झाड़ियां से नाली ढक चुकी है झाड़ियां और नालियों की सफाई कराई जाए। मानगो नगर निगम के पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया है कल से झाड़ियां और नाली की सफाई कराई जाएगी। जो स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है उन्हें जल्द से जल्द बनवा दिया जाएगा और जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली का काम जल्द से जल्द शुरू होगा। आज प्रतिनिधि मंडल में हाजी अब्दुल लतीफ, नूर आलम, आदिल खान, मोहम्मद आजी़म खान, मोहम्मद यूसुफ, जुबेर मलिक, अली इमाम, मोहम्मद आरजू खान, शहंशाह खान आदि मौजूद थे।
