जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित गैंगस्टर Vikram Sharma की देहरादून में हुई हत्या के मामले में बड़ी प्रगति सामने आई है। देहरादून पुलिस ने दावा किया है कि शूटरों समेत साजिशकर्ता तक पहुंच बना ली गई है और अगले 24–48 घंटे में मामले का आधिकारिक खुलासा किया जा सकता है।
इस हाई-प्रोफाइल केस की मॉनिटरिंग खुद देहरादून के नवनियुक्त एसएसपी Pramendra Doval कर रहे हैं। एसएसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई में तेजी से आगे बढ़ रही है, हालांकि फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा करना संभव नहीं है।
शूटरों की गिरफ्तारी, कई राज्यों में दबिश…..
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें बागबेड़ा का आकाश प्रसाद, विशाल सिंह और जुगसलाई निवासी आशुतोष कुमार शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश की ओर फरार हुए थे। एक टीम ने बनारस में दबिश देकर विशाल और आशुतोष को पकड़ लिया है. मामले की जांच के लिए झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत करीब 10 स्थानों पर पुलिस टीमें भेजी गई हैं। सिल्वर सिटी मॉल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं।
भाई अरविंद शर्मा से पूछताछ, भूमिका स्पष्ट नहीं……
मृतक के भाई Arvind Sharma से भी पूछताछ की गई है। एसएसपी के मुताबिक, अब तक उनकी सीधी भूमिका के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन जांच जारी है. वहीं मानगो निवासी प्रभात नामक व्यक्ति की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस सभी संभावित एंगल—पारिवारिक रंजिश, गैंगवार और सुपारी किलिंग—को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
बड़ा सवाल : सुपारी किसने दी?…..
पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वाले सुपारी किलर थे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि हत्या की सुपारी किसने दी—प्रभात, अरविंद शर्मा या कोई तीसरा विरोधी गैंगस्टर? देहरादून पुलिस का कहना है कि आधिकारिक खुलासा जल्द किया जाएगा। गिरफ्त में आए आरोपियों को मीडिया के सामने लाने की तैयारी भी की जा रही है. फिलहाल, पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हैं और खुलासे का इंतजार है।
