रांची : देश-दुनिया में एक बार फिर कोरोना वायरस अपना पांव पसार रहा है। इस बीच 2025 में झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सदस्य और प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक लाल विजय शाहदेव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने रविवार को स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी पुष्टि की है।
फ्लाइट में तबीयत बिगड़ने पर बेहोश हो गए लाल विजय शाहदेव…..
लाल विजय शाहदेव ने लिखा – ‘भारत में कल तक 257 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और मैं भी उनमें शामिल गया हूं। 22 मई को जब मैं मुंबई से रांची आ रहा था, उसी दौरान फ्लाइट में मेरी तबीयत बिगड़ गई और मैं बेहोश हो गया।’
गया।’ लाल विजय शाहदेव ने बताया कि वो रांची लौटने के बाद कुछ फिल्मों का प्रिव्यू करने वाले थे लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण वो कार्य नहीं कर सके। फिलहाल उनका इलाज रांची के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में चल रहा है।
स्थिति सामान्य, घबराने की कोई जरूरत नहीं-इरफान अंसारी…..
उधर, देश में कोविड के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह एक सामान्य स्थिति है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नज़र रहे हुए है। डॉ. अंसारी ने कहा- ‘भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना जरूरी है। इससे न केवल कोविड, बल्कि अन्य बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से भी बचाव होता है।’ सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
