रांची : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के लिए उम्र सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ डेट को संशोधित किया गया है। इस संशोधन के अनुसार, उम्र सीमा की कट-ऑफ डेट 1 अगस्त 2026 से बदलकर 1 अगस्त 2022 कर दी गई है।
Advertisements

इससे उन उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा, जो पिछली कट-ऑफ के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे थे। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कदम उम्मीदवारों के हित में और प्रतियोगिता में समान अवसर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
