मुरी : झारखंड विकास मेला तुन्कु सिल्ली में संगठित रूप से मेला में बगैर प्रशासन की डर भय के हब्बा डब्बा जुआ धडडले से चला इसमें काफी संख्या में लोग अपने दांव लगाए। मेला कमेटी को इसमें अच्छा उगाही का जरिया बन गया । इसमें प्रशासन की भी चांदी रहती है। इसलिए वे अनजान बने रहते हैं। तुन्कु के मुखिया से पुछने पर अपनी जिम्मेदारी वारी से पलड़ा झाडते हुए मेला आयोजकों का नाम लेकर जिम्मेवार ठहराते है। हलांकि मेला का मुख्य अतिथि बिधायक उपस्थित थे। पुरे प्रशासन की मौजूदगी में हब्बा डब्बा का खेल कानून के मुंह पर तमाचा है। हब्बा डब्बा का खेल को कोई भी परिवरिक आदमी अच्छा नहीं बोलता है। एक तरफ छौ नृत्य से मेला में मनोरंजन उठाने लोग आते हैं। दुसरी तरफ शराब की बिक्री, जुआ परोसा जाता है।
रिपोर्टर : रिंकी कुमारी (सिल्ली)