पलामू : पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया ही गांव में चोरी करने के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ा और उसकी कथित रूप से बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई है घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है मृतक की पहचान कोकर्स गांव निवासी मनोज राम के 25 वर्षीय पुत्र पवन के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पवन कुमार पर एक घर में चोरी की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना प्रभारी अंकित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे वहां पवन कुमार गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला .

पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के लिए दौरान उसकी मौत हो गई थाना प्रभारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि पवन कुमार चोरी की नीयत से घर में घुसा था जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ कर मारपीट की हालांकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों की जांच की जा रही है मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है अस्पताल पुलिस चौकी की सी सुशीला टोप्पो पुलिस जवानों के साथ हॉस्पिटल पहुंची और परियों से पूछताछ के बाद सब का इन्वेस्टमेंट जांच कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
