जमशेदपुर : जमशेदपुर में सुर्खियों में रहने वाला मामला डुमरिया में एक समाचार लिखे जाने पर पत्रकार के साथ बदसलूकी का मामला अब थाने में एफआईआर के रूप में पहुंचा जिसके आलोक में क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या महिलाओ का हुजूम ग्रामीण क्षेत्र के स्थित निजी अखबार के दफ़्तर पहुंचा जहा अखबार के वरीय पत्रकार से बातचीत की और क्षेत्र में पहुंच समझौता कराने के आश्वासन पर वापस लौटे. पत्रकारों को बताया कि एक वार्ता हुई है जल्द इस मामले में बैठ इसका हल निकाला जाएगा यहां के ग्रामीणों की माने तो एफआईआर गलत आरोप में की गई है जिसको बैठ कर समझौता किया जाएगा. जहा कुछ ग्रामीणों ने कहा दोनो पक्षों की सत्यता को देख समझ ही करवाई होनी चहिए. ज्ञात हो की एक जल मीनार के पानी की खबर एक निजी अखबार में छपी थी जिसका विरोध क्षेत्र में हुआ और पत्रकार के साथ बदसलूकी का आरोप लगा था जिसके आलोक में पत्रकार की तरफ से एक एफआईआर की गई है. जिससे क्षेत्र के ग्रामीण चिंतित है जिसकी शिकायत लेकर उस अखबार के दफ़्तर घाटशिला पहुंचे जहा अपनी आप बीती बताई जिसके बाद कैमरे पर कहा अब समझौता क्षेत्र में बैठक कर वरीय पत्रकार की मौजूदगी में होगी।

