रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन आज, 3 फरवरी से किया जा रहा है। परीक्षा पूरे राज्य में दो पालियों में संपन्न होगी।

जैक से मिली जानकारी के अनुसार, पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के सुचारु और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जैक द्वारा राज्य के सभी 24 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. जैक प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
