दुमका : झारखंड के दुमका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतर गई। हालांकि ट्रेन आउटर सिग्नल पर धीमी गति में थी। इससे बड़ा हादसा टल गया। एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना दोपहर करीब 2:10 बजे की है। जानकारी के अनुसार रामपुरहाट से जसीडीह जा रही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी क्रासिंग के पास बेपटरी हो गई। घटना की सूचना मिलते हुए रेल अधिकारी व कर्मचारी वहां पहुंचे और ट्रेन से यात्रियों को उतारा गया।
चालक की सूझबूझ व धीमी गति से बड़ा हादसा टला…..
बताया जाता है कि रामपुरहाट-जसीडीह पैसेंजर की दो बोगी दुमका रेलवे स्टेशन पर खड़ी होने से पहले ही बेपटरी हो गयी। ट्रेन की धीमी गति और चालक की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। दुमका के स्टेशन प्रबंधक ने रेलवे के वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।
