मुरी : गांव की महिला के विरोध के वावजुद टुटकी में स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण का शिलान्यास पुरा। जिसके कारण सिल्ली टुटकी पानी ठंकी के पास बगैर चिन्हित किए जमीन पर शिलान्यास पट के निर्माण के क्रम में गाँव की एक महिला ने जबर्दस्त बिरोध की। कुछ गाँव के युवक इस गलती को जानने का प्रयास किया तो पता चला कि मौखिक रुप किसी ने बताकर चला गया। सही बात बताने वाला जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है बनाने वाले इंजीनियर नदारद रहे, मुखिया का पता नहीं। विवाद उत्पन्न होने पर प्रखण्ड के सीओ मैडम नहीं पहुची। ठेकेदार शशि कुमार ने विवाद उत्पन्न जमीन पर ही कुर्तक विचार देकर शिलान्यास पट निर्माण करने पर जोर दिया।

ठेकेदार के हाव भाव पुरी तरह संदिग्ध लग रहा था। उसे पुछा गया कि कौन सा जमीन पर स्वास्थ्य उप केन्द्र का ले आउट करना है ,तो उसे पता नहीं।लेकिन इतना बताया कि ले आउट करने के छ महीने के भीतर तैयार कर लेगे। केन्द्र के निर्माण लागत पचास हजार बताया। कहीं कहीं ठेकेदार की बातों में अन्तर पडा। इतना के वावजूद बिधायक की उपस्थिति में मो बुधनी देवी के कर कमलों से पच्चपन लाख की लागत से स्वास्थ्य उप केन्द्र का शिलान्यास हो गया। तालियां बजी, मिठाई भी बटी। बिधायक ने विरोध कर रही महिला के बातों को ध्यान से सुना और उसके समस्या के समाधान की बात कही। मौके पर जिला परिषद लक्षमी देवी उनके पति अखिल महतो, रमेश सिंह, समीर, देवेन एवं गाँव की महिलाए तथा अन्य सम्मानित लोग पहुंचे थे।
रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
