जमशेदपुर : सीएम और स्पीकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए यूट्यूबर को झारखंड में किया गया गिरफ्तार पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सोमवार को झारखंड के गढ़वा जिले से एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीपू सुल्तान खान उर्फ समर को गढ़वा सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत उसके गांव दारमी से पकड़ा गया।गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने कहा कि रतन कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खान ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ “आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी” की है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि आरोपी यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट करता था।


