26 फरवरी को नगड़ी में किसान रैली को राष्ट्रीय किसान नेता संबोधित करेंगे

नगड़ी/ रांची : राज्य सम्मेलन स्वागत समिति के अध्यक्ष- सुरेश मुंडा , सचिव- मदुवा कच्छप, कोषाध्यक्ष -शंकर उरांव, संरक्षक डा, मिथलेश सिंह-, एवं कार्यकारी अध्यक्ष भवन सिंह, तथा ललित मुंडा एवं उपाध्यक्ष – कृति सिंह मुंडा,बिगल उरांव, प्रदीप महतो, महेश मुंडा तथा संयुक्त सचिव कपील महतो, प्रफुल्ल लिंडा,राजू मुंडा , सोमरा मुंडा चुनें गए। इसके अलावे अमित मुंडा,बिगल उरांव, अशोक मुंडा, बिरसा उरांव, सोमरा मुंडा, समीर मुंडा,महेश महली, अमित नडूवा,अशोक मिंज,रघु महली,राजू महली,निमा तिर्की,बिणा कुमारी, प्रदीप महतो,लखवा उरांव,राजू पाहान, नमिता कुमारी,रबि उरांव, अंजय मुंडा,सममुला अंसारी,नरेश उरांव,रामज्ञय मिश्रा,झरी मुंडा, प्रवीण मुंडा,गुजा उरांव सहित 51 सदस्यीय स्वागत समिति का गठन किया गया। बैठक में दिशा-निर्देश के लिए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने संबोधित करते हुए कहा 26,27,28, फरवरी 2026 के पूर्व गांवों, पंचायतों, अंचलो में सम्मेलन के पश्चात दिसम्बर में सभी जिलों में किसान सम्मेलन होंगे, राज्य सम्मेलन में राज्य भर से निर्वाचित किसान प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा बतौर पर्यवेक्षक अखिल भारतीय किसान सभा के शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे।साथ ही उन्होंने कहा किसान विरोधी बीज विधेयक और बिजली विधेयक के खिलाफ हर गांवों में विधेयक की प्रतियां जलाई जाएगी। उक्त दोनों किसान विरोधी विधेयक किसानों का कमर तोड़ देगा, ग्रामीणों एवं गरीबों को तबाह कर देगा,यह विधेयक सिर्फ और सिर्फ कारपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है, लेकिन इसके आपसी तक आन्दोलन जारी रहेगा।
