जमशेदपुर/झारखंड : झारखंड में जनसेना पार्टी को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी के संस्थापक एवं अध्यक्ष पवन कल्याण के नेतृत्व में राज्यभर में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार यह अभियान 27 फरवरी 2026 से पूरे झारखंड में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभियान को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
पार्टी की विचारधारा ईमानदारी, निस्वार्थ सेवा और विकास पर आधारित बताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि जनसेना पार्टी झारखंड के हर जिले में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इस बीच कुछ जगहों पर सदस्यता के नाम पर पैसे लेने की चर्चा भी सामने आई है। इस पर पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन का उद्देश्य जनसेवा है और किसी भी गलत गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि वह प्रेम, एकता, सुख-शांति और विकास के मार्ग पर चलते हुए झारखंड में एक नई राजनीतिक पहचान स्थापित करेगी।
इस संबंध में पार्टी के झारखंड प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. जयराम दास ने कहा कि सदस्यता अभियान को पारदर्शी और जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर झारखंड में एक मजबूत विकल्प तैयार करें।