जमशेदपुर : सोमवार को मानगो पुल पर अचानक यातायात का दबाव बढ़ने से भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसके कारण लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। सुबह के समय ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली वाहनों और आम राहगीरों को जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक काफी देर तक एक ही स्थान पर फंसे रहे, जबकि जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लगा।

मानगो पुल शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में पुल पर जाम लगने से इसका असर आसपास की सड़कों पर भी देखने को मिला।लोगों ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पीक आवर में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और प्रभावी यातायात प्रबंधन की मांग की है।
