जमशेदपुर : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की सुपुत्री स्वर्गीय युविका सिंह के श्राद्ध कर्म में आज सूरज सिंह शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत युविका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. सूरज सिंह ने परमात्मा से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Advertisements
Advertisements

