रांची : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने वर्ष 2026 की वार्षिक माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का डेटशीट जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाएं 3 फरवरी से आरंभ होंगी। 10 वीं की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और 12 वीं की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंचें और प्रवेश पत्र साथ रखना न भूलें।

10वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी (वार्षिक 2026)……
3 फरवरी : आईआईटी एवं अन्य व्यावसायिक विषय
4 फरवरी : हिन्दी (कोर्स A एवं B)
5 फरवरी : वाणिज्य / संस्कृत
6 फरवरी : उर्दू / बांग्ला / उड़िया
7 फरवरी : सामाजिक विज्ञान
9 फरवरी : विज्ञान
10 फरवरी : संगीत
11 फरवरी : गणित
13 फरवरी : अंग्रेजी
14 फरवरी : खड़िया / खोरठा / कुर्माली / नगपुरी / पंचपरगनिया
16 फरवरी : संस्कृत
17 फरवरी : अरबी / फारसी / संथाली / मुंडारी / उरांव
18 फरवरी : हिन्दी ‘A’ एवं अंग्रेज़ी ‘A’
20 फरवरी : अनिवार्य कोर भाषा
23 फरवरी : हिन्दी ‘B’ + मातृभाषा
12 वीं बोर्ड परीक्षा समय सारिणी (वार्षिक 2026)……
3 फरवरी : व्यावसायिक विषय (कला, विज्ञान, वाणिज्य)
4 फरवरी : अर्थशास्त्र, मानव विज्ञान
5 फरवरी : गणित / सांख्यिकी, व्यापार अध्ययन, लेखा
6 फरवरी : भौतिक विज्ञान
9 फरवरी : जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, समाजशास्त्र
10 फरवरी : भूविज्ञान, व्यवसाय गणित, भूगोल
11 फरवरी : उद्यमिता, गृह विज्ञान
13 फरवरी : दर्शनशास्त्र, रसायन
14 फरवरी : इतिहास
16 फरवरी : राजनीतिक विज्ञान
17 फरवरी : मनोविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
18 फरवरी : अनिवार्य कोर भाषा
20 फरवरी : संगीत
21 फरवरी : ऐच्छिक भाषा
22 फरवरी : अतिरिक्त भाषा
23 फरवरी : अनिवार्य कोर भाषा (हिन्दी A और अंग्रेज़ी A)
