रांची : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) को को नया अध्यक्ष मिल गया है। अजय नाथ शहदेव ने अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही संघ के समर्थकों और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजधानी रांची सहित कई स्थानों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाइयों का वितरण कर जीत का जश्न मनाया गया. उनके साथ अन्य प्रमुख पदों पर भी नए चेहरों ने सफलता प्राप्त की है, जिनमें कई पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी को सचिव चुना गया है, वहीं अनुभवी स्पिनर शहबाज़ नदीम को संयुक्त सचिव बनाया गया है।
Advertisements

