नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को कड़ा संदेश दे दिया है। T20 विश्व कप 2026 में भागीदारी को लेकर आईसीसी ने साफ कर दिया है कि भारत में खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर किया जा सकता है।

21 जनवरी तक अंतिम समय-सीमा……
आईसीसी ने बीसीबी को 21 जनवरी तक यह स्पष्ट करने को कहा है कि वह भारत में आयोजित टी20 विश्व कप में हिस्सा लेगा या नहीं। समय-सीमा के भीतर जवाब नहीं देने या भारत आने से मना करने की स्थिति में बड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।
सुरक्षा कारणों से भारत आने से इनकार…..
आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया था। इसी के बाद यह पूरा विवाद सामने आया और मामला आईसीसी तक पहुंचा।
वेन्यू शिफ्ट नहीं होगा……
आईसीसी ने दो टूक कहा है कि 👉 मैचों का वेन्यू श्रीलंका शिफ्ट नहीं किया जाएगा 👉 भारत ही टी20 विश्व कप का मेजबान रहेगा. यदि बांग्लादेश भारत नहीं आता है, तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया जाएगा।
स्कॉटलैंड को मिल सकता है मौका…..
आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश के बाहर होने की स्थिति में आईसीसी रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप में शामिल किया जाएगा।
क्रिकेट जगत में हलचल……
इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी हलचल मच गई है। अब सबकी नजरें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर टिकी है👉 भारत आएगा या विश्व कप से बाहर होगा?
