जमशेदपुर के गोविंदपुर मंडल कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे की आन-बान और शान को नमन किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक औपचारिक समारोह नहीं, बल्कि हमारे संविधान, अटूट लोकतंत्र और राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति गहरी निष्ठा का प्रतीक है।

सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष और त्याग से आज हमें यह गौरवशाली संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था प्राप्त हुई है। गणतंत्र दिवस हमें संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यबोध और राष्ट्रसेवा के प्रति स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को एकजुट होकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने और माँ भारती को विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा सहित कमलेश सिंह, बलराम सिंह, भूषण दीक्षित, सतीश सक्सेना, सुजय पांडे, मधु सिंह, आशुतोष सिंह, सुबोध साही, वंदना ठाकुर, पिंकी, मनोज सिंह, जसवंत सिंह, अनिल वर्मा, आशीष राय, अर्जुन कुमार, सतीश मिश्रा, रिशु कुमार, बिपिन सिंह, रिंकू भट, मुकेश ठाकुर, सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
