गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रयागराज जा रही बस आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल हैं. घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत कार्य शुरू कर दी है. यह घटना गौरेला अनूपपुर मार्ग में खैरझिटी के पास हुई है.
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, तीर्थ यात्री बिलासपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे थे. इस दाैरान बस ने खड़े ट्रेलर को पीछे से ठोक दिया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं. सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया जा रहा है.
Advertisements

Advertisements

Advertisements

