नई दिल्ली: दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी पड़ने लगी है. तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है, लेकिन बारिश से मौसम बदलने वाला है.इससे फौरी राहत ही मिलेगी और सूरज फिर तमतमाने लगा है. मौसम विभाग ने दिल्ली में तापमान 29 से 31 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. इससे फरवरी में ही मार्च जैसी प्रचंड गर्मी का अहसास होगा. 18 फरवरी को बारिश के कारण गर्मी में थोड़ी कमी होगी और तापमान 27 से 29 डिग्री तक रहेगा, जो फिर 22 फरवरी तक 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा.
दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
दिल्ली में आज से फिर आसमान में बादल छाए हैं. सुबह के वक्त धुंध भी रहने के आसार हैं. 18 फरवरी को भी आसमान में बादल के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही तेज हवाओं, साथ बादल गरजने और बिजली चमकने से मौसम बदलने वाला है. दोपहर के बाद भी हल्की से थोड़ी तेज बारिश भी शाम को भी देखने को मिल सकती है. हालांकि 19 फरवरी से मौसम फिर सामान्य होने का अनुमान है.
