मदुरै : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को अपनी चुनावी घोषणा को अमल में लाते हुए नवजात बच्चों के लिए ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना की शुरुआत की। तमिल भाषा के इस नाम का अर्थ है—‘मामा की ओर से सोने की अंगूठी’। मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने नवजात बच्चों को गोद में लिया और पात्र बच्चों को 22 कैरेट सोने की एक-एक ग्राम की अंगूठियां वितरित कीं। योजना का उद्देश्य पात्र नवजात बच्चों के परिवारों को सरकार की ओर से प्रतीकात्मक उपहार प्रदान करना है।

योजना की शुरुआत के मौके पर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाभार्थी बच्चों और उनके परिवारों से मुलाकात की। सरकार की इस पहल को मुख्यमंत्री की चुनावी घोषणा को लागू करने की दिशा में उठाया गया कदम बताया जा रहा है।
