आदित्यपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच खरकई नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। नदी का पानी आदित्यपुर-खरकई पुल के नीचे काफी तेजी से बह रहा है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। प्रशासन ने स्वामी बाबा आश्रम, हरिओम नगर, भाटिया बस्ती और रामपड़िया बस्ती के निचले हिस्सों को संवेदनशील क्षेत्र माना है। इन इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए हालात पर नजर रखी जा रही है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आदित्यपुर नगर निगम ने भी एहतियाती तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर आयुक्त के अनुसार, संभावित आपदा को ध्यान में रखते हुए 14 अगस्त को ही शेल्टर होम को व्यवस्थित और आवश्यक सुविधाओं से लैस करने के निर्देश दिए गए थे। आपात स्थिति में प्रभावित परिवारों को इन केंद्रों में सुरक्षित ठहराने के साथ सूखा भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है।
हालांकि, स्थानीय लोगों ने नगर निगम की तैयारियों को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि संवेदनशील इलाकों में अब तक पर्याप्त माइकिंग नहीं कराई गई है, जिससे लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित खतरे की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि कई शेल्टर होम अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जलस्तर और बारिश की स्थिति को देखते हुए माइकिंग, राहत दल और शेल्टर होम की तैयारियों को तत्काल मजबूत किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। इधर, खरकई नदी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने, बच्चों को नदी से दूर रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव संबंधी कदम उठाए जाएंगे।