सरायकेला / खरसावां : जिला के कुकड़ू प्रखंड मै आयोजित जनता दरबार मै कुकड़ू प्रखंड के ओड़िया पंचायत दुलमी गांव के निवासी समाजसेवी रोहित दे ने पंचायत में खराब पड़े चापकल एवं जालमीनार की मरम्मत को लेकर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा 
सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के समीप मैदान में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया गया था। कुकड़ु प्रखंड के ओड़िया पंचायत मै अधिक मात्रा में खराब पड़े चापकल एवं जालमीनार की मरम्मत करने हेतु ओड़िया पंचायत के दुलमी गांव के निवासी युवा समाजसेवी रोहित दे ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा आवेदन मै समाजसेवी रोहित दे के द्वारा बताया गया कि ओड़िया पंचायत मै अधिक मात्रा में चापकल एवं जालमीनार खराब होने के कारण पंचायत वासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है चापकल एवं जालमीनार की मरम्मत होने से हमारे पंचायत वासियों को को स्वच्छ पानी की सुविधा उपलब्ध होगी जिसमें हमारे पंचायत वासियों को किसी भी तरह का कुछ समस्या न हो.
