बेंगलुरू : बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हादसे में कई लोग हताहत हुए हैं। प्रशासन और पुलिस मौक़े पर तैनात। आरसीबी की आईपीएल 2025 की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मंगलवार को भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। हालाँकि, सरकार ने अभी मृतकों की संख्या के बारे में पुष्टि नहीं की है। इस त्रासदी ने प्रशंसकों के उत्साह को मातम में बदल दिया।
आरसीबी ने मंगलवार को 18 साल के लंबे इंतज़ार के बाद अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफ़ी जीती, जिसके बाद हज़ारों प्रशंसक स्टेडियम के बाहर और शहर की सड़कों पर जश्न मनाने के लिए जमा हो गए। प्रशंसकों ने विराट कोहली और आरसीबी टीम का स्वागत करने के लिए विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक प्रस्तावित विजय परेड में हिस्सा लिया। हालाँकि, परेड के रद्द होने की सूचना के बावजूद भारी भीड़ स्टेडियम के आसपास जुट गई, जिससे स्थिति अनियंत्रित हो गई।
