बिहार: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के 19 ठिकानों पर ईडी की रेड जारी है। खबरों के मुताबिक यह छापामारी पटना हाजीपुर कोलकाता और वाराणसी में चल रही है।
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपए के कथित रूप से अनियमितता और धोखाधड़ी के आरोपी के मामले में उन पर कार्रवाई जारी है। वैशाली कोऑपरेटिव बैंक से लोन के मामले को लेकर ED की छापेमारी हो रही है। ED की छापेमारी पटना वैशाली, उजियारपुर, हाजीपुर, कोलकाता, दिल्ली में एक साथ 19 जगहों पर की जा रही है।
