जमशेदपुर/नई दिल्ली : महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए आज सुबह एक और बुरी खबर आई है। देश की दिग्गज डेयरी कंपनी ‘मदर डेयरी’ ने अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नई दरें आज, 14 मई 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं।



क्यों बढ़े दाम?
कंपनी के आधिकारिक बयान के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में चारे की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। इसके साथ ही परिवहन और बिजली की बढ़ती लागत के कारण इनपुट कॉस्ट (उत्पादन लागत) बढ़ गई है। किसानों को दूध का उचित दाम सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
नई रेट लिस्ट पर एक नजर :
अब ग्राहकों को फुल क्रीम दूध के लिए ₹72 प्रति लीटर चुकाने होंगे, जबकि टोंड दूध अब ₹60 प्रति लीटर मिलेगा। गाय के दूध की कीमत भी बढ़कर ₹62 प्रति लीटर हो गई है।
उल्लेखनीय है कि महज 24 घंटे पहले अमूल (Amul) ने भी देशभर में अपने दूध के दाम बढ़ाए थे, जिसके तुरंत बाद मदर डेयरी ने भी यह कदम उठाया है।
मदर डेयरी की नई कीमतें (दिल्ली-एनसीआर और अन्य प्रमुख क्षेत्रों के लिए) कुछ इस प्रकार हैं:
दूध का प्रकार पुरानी कीमत (₹/लीटर) नई कीमत (₹/लीटर)
- फुल क्रीम (Full Cream) 70 – 72
- टोंड दूध (Toned Milk) 58 – 60
- डबल टोंड (Live Lite) 52 – 54
- गाय का दूध (Cow Milk) 60 – 62
- टोकन वाला दूध (Bulk Vended) 56 – 58



