हजारीबाग : नक्सली संगठन टीपीसी के नाम पर एक व्यवसायी से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों में महेश मुर्मू, प्रदीप गंझू, धनो मरांडी शामिल हैं। सभी उरीमारी के रहने वाले हैं।
Advertisements

Advertisements
उल्लेखनीय है कि आरोपितों ने व्यवसायी दशरथ प्रजापति निवासी शिव मंदिर थाना यूरिमरी से फोन पर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। इसकी शिकायत दशरथ प्रजापति ने पुलिस से की। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर तीनों आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की और इनके पास से मोबाइल फोन बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
