चांडिल । सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत बोड़ामटांड़ के समीप टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को टाइगर बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चाईबासा से कुकड़ू के लिए चलने वाली टाइगर बस चाईबासा से लौटकर चौका के रास्ते कुकड़ू जा रही थी। इसी दौरान बोड़ामटांड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर के साथ बस की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। फिलहाल, दोनों वाहनों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा
